आत्मनिर्भरता से मिलेगी महिलाओं को नई पहचान:- विधायक शिवचरण गोयल 

रमेश नगर। मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल  द्वारा 1B - ब्लॉक रमेश नगर में सिलाई केंद्र के नवीनीकरण का उद्घाटन फीता काट कर किया




 इसके नवीनीकरण का कार्य PWD विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। उद्घाटन में सभी क्षेत्रवासी सम्मलित थे। विधायक ने सभी को सम्बोधित करते हुए बताया कि यह केंद्र पिछले 15 वर्षों से खण्डहर की हालत में था। यह सिर्फ नाम के लिए केंद्र था लेकिन इसकी जानकारी जैसे ही मुझे यहाँ के निवासियों द्वारा मिली तो तत्त्काल सम्बंधित विभाग को इसके मरम्मत का कार्य करने का तुरंत निर्देश दिया। और मुझे उम्मीद है यह केंद्र यहाँ की बेटियों और बहनों को सिलाई कला में आत्मनिर्भर बनाने में यह केंद्र काफी सहायक साबित होगा। यह दिल्ली के मुख़्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल  को साकार करते हुए 




लोगों को दिल्ली सरकार द्वारा उपलब्ध सेवाओं को घर-घर तक पहुँचाना है। इस कोरोना महामारी में दिल्ली सरकार  विकास के कार्यों को बड़ी तेजी से कर रही। इसी क्रम में विधायक जी ने बताया की इसी प्रकार के सेवा प्रकल्प बारात घर चूनाभट्टी कीर्ति नगर में पिछले 4 वर्षों से कार्यरत है। जिसमे कम्प्यूटर केंद्र, सिलाई केंद्र, आदि में सैकड़ों महिलाएं  व् बच्चे अभ्यास कर के सक्षम बन रहे है। मुझे उम्मीद है की आने वाले समय में यहाँ के सभी निवासी खासकर महिलाएं  व् बच्चे इस अवसर का भरपूर लाभ उठापाएंगे।  उद्घाटन में सभी निवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। उद्घाटन में आम आदमी पार्टी के सभी कर्मठ कार्यकर्त्ता उपस्थित थे