पूर्वी दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा में हुआ गिरी चैपाल का आयोजन

नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली सांसद एवं राष्ट्रीय मंत्री भाजपा महेश गिरी द्वारा बुधवार को जंगपुरा विधानसभा के लाजपत नगर 1, कृष्णा मार्किट में गिरी चैपाल का आयोजन हुआ। चैपाल में सभी सरकारी विभागों में अधिकारी मौजूद थे।



चैपाल में सांसद महेश गिरी ने बताया कि जंगपुरा क्षेत्र ने में अनेक जनहित कार्यो को करवाया गया है। शौचालय, सुरक्षा, साफ सफाई, सड़क आदि मुलभुल सुविधाओ को सुदृण बनाया गया है। चैपाल में आये क्षेत्रीय निवासियों ने जिस समस्याओ से सांसद को अवगत कराया, उसके तुरंत निदान हेतु सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही वहाँ के निवासियों ने डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर से लाजपत नगर जाने वाले रास्ते पर बंद किये गए यूटर्न से हो रही परेशानी के संदर्भ में भी सांसद को अवगत कराया।


सांसद ने कहा कि अभी कुछ समय पूर्व ही सभी संबंधित विभागों से बैठके व पत्र द्वारा उस यूटर्न को खुलवाया गया था। परंतु दिल्ली सरकार के अधीन यूटिपेक विभाग द्वारा उसे बंद कर दिया गया है। दिल्ली की सरकार को आम लोगों की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पुनः इस मामले को उपराज्यपाल के समक्ष उठाऊंगा व हस्तक्षेप हेतु निवेदन करूंगा। गिरी चैपाल में विजेन्दर धामा भाजपा मयूर विहार जिला महामंत्री, निगम पार्षद सुनील सहदेव तथा विकास चैधरी, अश्विनी चोपड़ा, सुचेता, महेंद्र दीक्षित, नवेल सहदेव, सूंदर चैधरी, सौदानी आदिवासी प्रधान तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ता तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. के पदाधिकारी उपस्थित थे।