हर कदम विकास की ओर: विधायक शिवचरण गोयल

मोती नगर। आज जहाँ "दिल्ली मॉडल" की पूरे देश में चर्चा हो रही है। वही "उज्जवल मोती नगर" संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए, मोती नगर विधानसभा के विधायक शिवचरण गोयल के विधायक निधि (कोष) से 16/20 मोती नगर फ़्लैटो में मजबूत कोटा स्टोन की सीढ़ियों का निर्माण कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। जिसमे विधायक  ने नारियल अर्पण कर के निर्माण पश्चात इसका उद्घाटन किया।



उद्घाटन में सभी क्षेत्रवासियों के साथ-साथ RWA  के सभी मेंबर भी उपस्थित थे। क्षेत्रवासियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, विधायक को फूल-माला पहना कर उनका स्वागत किया और सभी लोगो ने एक दूसरे को मुँह मीठा  करवा कर, गोयल का आभार परगट किया। सनद रहे कि मोती नगर में जितने भी फ्लैटों का निर्माण हुआ था। कई वर्ष बीत जाने के बात भी अधिकांश फ्लैटों में सीढ़ियों की हालत जर्जर थी। लोगों को ऊपर- नीचे  जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्ग महिलाओं व् पुरषों को कभी-कभी उन्हें दुर्घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा था।



इसके निर्माण से लोगों को अब जा कर राहत मिली है। इसके निर्माण से सभी क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहार है। सभी लोगों ने शिव चरण गोयल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहां पर उपस्थित लोगों ने हमे बताया की गोयल जी जब से इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने इनके आने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। चाहे स्वास्थ  के क्षेत्र में देखे तो आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल को और बड़ा बनाने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। और स्कूलों में बच्चों के लिए कई बहुआयामी कक्षाएं खोल कर उनका चहुँमुखी विकास किया जा रहा है।