भगवान दास नगर में अत्याधुनिक झूले का निर्माण

भगवान दास  नगर। शनिवार 1 अगस्त को मोती नगर विधानसभा के अंतर्गत भगवानदास नगर पार्क में विधायक शिवचरण गोयल द्वारा झूलों का उद्घाटन नारियल अर्पण कर के किया गया  जिसमे सभी क्षेत्रवासियो  के साथ-साथ वहां की RWA  के पदाधिकारी भी मौजूद थे झूले लग जाने से यहाँ के निवासियों में खास कर बच्चों में  उत्साह की लहर है।



सभी लोगों ने विधायक का फूल-माला पहना कर उनका स्वागत किया बताते चले कि लोगों की बहुत पहले से मांग थी की यहाँ पर झूले लगवाए जाये। इस कार्य को कौन करवा सकता है, तभी लोगों ने विधायक शिवचरण गोयल  से सम्पर्क किया और मामले को संज्ञान में लेते हुए , सम्बंधित विभाग को इसके निर्माण के लिए निर्देश दिए। इस  झूले का निर्माण विधायक निधि के अंतर्गत किया गया। इसका निर्माण बाढ़ व् निरयंत्रण विभाग द्वारा किया।



इसमें लगभग सभी प्रकार के झूले लगे है जो मनोंरजन के साथ-साथ शारीरिक कुस्ती भी किया जा सकता है। इसका निर्माण अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश, तथा परिवेश को देख कर किया गया है। इसके फर्श पर रबड़ स्पंज की टाइल्स लगी है जिससे बच्चों को चोट आदि  से बचाओं भी हो सकता  है। इसका इस्तेमाल बच्चों के साथ साथ बड़े-बूढ़े भी कर सकते है। जिससे उन्हें शारीरिक लाभ भी मिलता है।  इसके लग जाने से भगवानदास नगर पार्क की शोभा और अधिक बढ़ गई



 गोयल ने  सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि  इसके निर्माण से बच्चों को काफ़ी  लाभ मिलेगा जो बच्चे दिन भर घर के अन्दर रह कर बोर  हो जाते थे अब इस पार्क में आके झूले का आनंद भी ले सकते है।  आनंद लेने के साथ-साथ वो अपनी सेहत भी बना सकते है। इसके निर्माण में बहुत सी अड़चनों डाली गई लेकिन साफ़  नियत और आपलोगों का आशीर्वाद होने से ये कार्य सम्भव हो पाया है। उद्घाटन में आम आदमी पार्टी  मोती नगर विधानसभा के सभी कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।