सिख प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का स्वागत

नई दिल्ली- दिल्ली प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता के निवास स्थान पर आज सिख प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल सरदार कुलदीप सिंह संयोजक सिख प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में उन्हें  बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचा सिख प्रकोष्ठ ने आदेश कुमार गुप्ता को शाल एवं किरपान भेट कर उन्हें बधाई दी,



इस अवसर पर सिख प्रकोष्ठ के सह संयोजक परमजीत सिंह मक्कड़, जगदीप सिंह कोहली,   जसप्रीत सिंह माटा, मनप्रीत सिंह हंसपाल, सिख प्रकोष्ठ पश्चिमी जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सोनू, सिख प्रकोष्ठ दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अमरजीत सिंह अमर, आशीष मल्होत्रा,गुरुभेज सिंह आदि साथ मोजुद थे।इस अवसर पर सरदार कुलदीप सिंह संयोजक सिख प्रकोष्ठ ने आदेश कुमार गुप्ता को विश्वास दिलाया की दिल्ली सिख प्रकोष्ठ  प्रदेश भाजपा के साथ पूरा सहयोग कर के चलेगा और देश एवं पार्टी के हित के लिए हर कार्य करेगा उन्होंने आशा व्यक्त की की इस बार प्रदेश भाजपा की बनने वाली कार्यकारणी में सिखो को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।