अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के विकास से ही देश का विकास संभव है : प्रो जी. एस. पोपली


 दिनांक 10.1.2020 को दिल्ली स्कूल ऑफ प्रोफैशनल स्टडीज एवं रिसर्च (D.S.P.S.R) के तत्वावधान में कार्यरत सैटर फॉर एडवांसड़ स्टडीज एवं रिसर्च, रोहिणी दिल्ली में दो दिवसीय कार्यशाला (10.11. जनवरी) का आयोजन किया गया, यह कार्यशाला भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा प्राधिकृत हैं। 



प्रो. जी.एस. पोपली डायरेक्टर डी.एस.पी.एस.आर. ने सभी प्राचार्यों विद्याथियों व अल्पसंख्यक वर्ग से भाग लेने वाले महिलाओं और पुरूषो का स्वागत किया और इस कार्यशाला के आयोजन के उद्देश्यों का ब्योरा दिया और कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के विकास से ही देश का विकास संभव है, अल्पसंख्यक वर्ग में भारत सरकार द्वारा मुस्लिम सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध जैन समुदाय से आने वाले लोगों को रखा गया है। 
अल्पसंख्यक कल्याण योजनाएं जो भारत सरकार के इस मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है इनका विस्तार से ब्योरा प्रो. जी.एस. पोपली, डायरेक्टर प्रोफेसर विरेन्द्र खन्ना, कार्यकारी निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर श्री अरविन्दो कॉलेज, दिल्ली युनिवर्सिटी, डॉ. आर.एस. सिंह, रजिस्ट्रार, प्रो. मान्या जैन, डॉ. अनुपमा लखेरा और प्रो. मनप्रीत सिंह ने दिया, इस कार्यशाला में 152 लोगों ने हिस्सा लिया। 



मुख्य अतिथि प्रो. बी.पी. सिंह, चेयरमैन डी.एस.पी.एस.आर. ने अपने अध्यक्षीय उद्भोधन में इन कल्याण योजनाओं को चलाने हेतू एवं डी.एस.पी.एस.आर. संस्था को इस जागरूकता अभियान में सहभागी बनाने हेतू भारत सरकार के इस कदम का स्वागत किया। 
डी.एस.पी.एस.आर. रोहिणी जो मैनेजमेंट की एक प्रमुख संस्था है छात्रों के सर्वागीण विकास पर ध्यान देती रहेगी।