शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है: विनोद महेन्द्रू


वार्ड 24 n रोहिणी के निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने वार्ड के अंतर्गत 4 निगम स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी अपनी क्लास में प्रथम आये 25 छात्रों को 21- 21 सौ की राशि निगम पार्षद ने अपने पास से दी पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब विनोद महेन्द्रू पार्षद के नाते जब इन स्कूलों में आये थे तो छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा था जो भी छात्र प्रथम आएगा उसे सम्मानित किया जायेगा



सैक्टर 16 के जे.डी.बी.जी.ब्लॉक 
के निगम स्कूलो में सर्व प्रथम राष्ट्रीय ध्वज फहराया राष्ट्र गान के पश्चात स्कूली छात्रों ने देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किये इस मौके पर निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने कहा आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यहीं कारण है कि हमें शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है 
प्राथमिक शिक्षा विद्यार्थियों को आधार प्रदान करती है, जो जीवन भर मदद करती है, वहीं माध्यमिक शिक्षा आगे की पढ़ाई का रास्ता तैयार है और उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरे जीवन में, भविष्य में आगे बढ़ने का रास्ता बनाती है। हमारी शिक्षा इस बात का निर्धारण करती है कि हम भविष्य में किस प्रकार के व्यक्ति बनेंगे। शिक्षा ही मनुष्य और पशु में अतंर बाताता है क्योंकि एक पशु अज्ञानी होता है और यदि मनुष्य को शिक्षा ना प्राप्त हो तो वह भी पशु समान ही हो जाता है तथा वह सही निर्णय लेने में समर्थ नहीं होता है
अंत में स्कूल के टीचरों का धन्यवाद किया और छात्रों को शुभकामनाये दी इस अवसर पर राजेंदर कुमार विनय त्यागी आर न दयाल सौरभ गुलाटी पवन टंडन व अन्य