15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है:तरुण चुग


शालीमार बाग में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पार्क में फहराया 80 फूट उंचा तिरंगा
नई दिल्ली,  उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड नं. 63, शालीमार बाग क्षेत्र के चिल्ड्रेन पार्क में 80 फूल ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के नेता सदन तिलक राज कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग उत्तरी दिल्ली नगर की उपायुक्त ईरा सिंघल निगम पार्षद सुजीत ठाकुरए निगम पार्षद अंजु जैन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों के मनमोहक कार्यक्रम की जमकर सराहना की।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव तरूण चुग ने कहा कि 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है। क्योकि इसी दिन लाखों लोगों की मेहनत और कुर्बानी के बाद हमें आजादी मिली थी। उस समय सभी सभी देशों को लगता था कि भारत आजाद नहीं हो पायेगा। लेकिन भारत के लाल ने जब ठान लिया तो अंगे्रजो का भारत छोड़कर भागना पड़ा। ऐसे ही धारा 370 को लेकर लोगों की धारणा थी कि कोई भी सरकार इसे नहीं हटा पायेगी। लेकिन मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने इस अनुच्छेद को हटाकर पाकिस्तान को दर.दर भटकने का मजबूर कर दिया। मोदी की कूटनीति के कारण मुस्लिम देशों ने भी पाकिस्तान को अपना समर्थन देने से इंकार कर दिया।



अपने संबोधन में नेता सदन तिलक राज कटारिया ने बताया कि हर साल लाल किले के बाद शालीमार बाग में दूसरा सबसे बड़ा स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता हैए जहां हजारों की संख्या में लोग इस भव्य कार्यक्रम को देखने आते है। इस दिन हम क्षेत्रए समाज व पार्टी के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित करते हैए ताकि वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपना कार्य सदैव करते रहे। उन्होंने कहा कि आज से ठीक 73 वर्ष पूर्वए हमे आजादी मिली थी। देश की आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है और इसका वर्णन कुछ मिनटों में नहीं किया जा सकता है। हर भारतीय के लिए 15 अगस्त का दिन बेहद खास होता है। स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया वो कभी भूलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के प्रयासों के कारण ही आज हम आजाद हैं, स्वतंत्रता दिवस न केवल ब्रिटिश राज से भारत की आजादी को दर्शाता हैए बल्कि यह इस देश की शक्ति को भी दिखाता है। 
उन्होंने कहा कि आज हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है, देश तेजी से तकनीकए शिक्षाए खेलए वित्तए और कई दूसरे क्षेत्रों में विकास कर रहा है जोकि बिना आजादी के संभव नहीं था। परमाणु ऊर्जा में समृद्ध देशों में एक भारत भी है। ओलंपिकए कॉमनवेल्थ गेम्सए एशियन गेम्स जैसे खेलों में भारत सक्रिय रुप से भागीदार है। आज भारत का गौरव विश्व में और भी ऊंचा हो गया है। भारत में उद्योग बढ़ रहा है और दुनिया भर की कंपनी यहां निवेश कर रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी देश ने नई उचाइयों को छुआ हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि शालीमार बाग में जहां भी झुग्गिया है वहां सरकार की तरफ से पक्के मकान दिये जायेंगे। केन्द्र सरकार अपना हर वचन पूरा करेगी। जिसकी कवायद भी शुरू हो चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में वार्ड के अंदर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मेधावी व प्रतिभावान बच्चें जो सीए, आईएस व आईपीएस जैसी कठिन परीक्षाओं को पास किया है अथवा उसकी तैयारी में लगे हैं, को भी सम्मानित किया गया और साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बैंडमिंटन टूर्नामेंट के लिए भाग लेने वाली 18 टीमों को भी सम्मानित किया गया। गैर-सरकारी संगठन शक्ति फाउंडेशन के द्वारा सेवा-बस्तियों के बच्चों को शिक्षा देने जैसे कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया।