स्थायी समिति अध्यक्ष ने सदर बाजार में किया आदर्श जनसुविधा परिसर का उद्घाटन


नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली नगर निगन के स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने आज डिप्टी गंज, सदर बाजार में आदर्श जनसुविधा परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर निगमायुक्त वर्षा जोशी, मार्केट एसोसिएशन के सदस्य, स्थानीय नागरिक और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने कहा कि इस शौचालय के निर्माण में निगम का एक भी पैसा नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि निगम ने इस शौचालय का निर्माण मार्केट एसोसिएशन की सहायता से किया है और इस शौचालय का रख-रखाव भी मार्केट एसोसिएशन करेगी। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक उदाहरण है कि इस तरह से भी विकास कार्यों को पूरा किया जा सकता है। जय प्रकाश ने कहा कि निगम के पास फंड की कमी है जिस के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि निगम अपने सीमित संसाधनो में भी नागरिकों के लिए विकास के कार्य कर रही है।
निगमायुक्त वर्षा जोशी ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा आगे भी इस तरह की परियोजनाओं के लिए नागरिकों का सहयोग लेकर किया जाएगा।