पूर्व लेफ्टीनेट जनरल परिवार सहित भाजपा में हुए शामिल


नई दिल्ली, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सांसद हंसराज हंस ने पार्टी का पटका पहना कर शुक्रवार को लेफ्टीनेट जनरल सेवानिवृत्त ए.एस रावत उनकी पत्नी अर्चना रावत, कर्नल सेवानिवृत्त आर एस रावत, उनकी पत्नी कविता रावत, कुहु रावत को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के तहत भारतीय जनता पार्टी से सभी वर्गों के लोग जुड रहे हैं। पार्टी के विस्तार के लिए हर जिला, हर विधानसभा, हर मंडल में सदस्यता अभियान उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। पार्टी के प्रति लोगों के उत्साह से यह पता चल रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह पार्टी को मिले भारी जनसमर्थन की पुनरावृत्ति होने वाली है। पिछले साढे चार वर्षों से दिल्ली की जनता के साथ जिस तरह से भेदभाव, तुष्टिकरण की राजनीति केजरीवाल द्वारा की जा रही है उससे दिल्ली के लोग पीढि़त हैं। दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के नये-नये आयाम स्थापित कर रही है और चुनावी वर्ष में काम करने का नाटक कर रही है, जिसका बदला दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार को चुनाव में सबक सिखा कर लेगी।



उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने कहा कि वतन से जो लोग प्यार करते हैं उनके मन में फौजियों के लिए हमेशा स मान का भाव रहता है, क्योंकि फौजी सीमा पर देश की रक्षा करते हैं, तभी हम घरों में चैन की नींद सोते हैं। पार्टी में शामिल हो रहे फौज के पूर्व बडे अधिकारियों का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं। पिछले 40 वर्षों से देश की सेवा कर चुके लेफ्टीनेट जनरल सेवानिवृत्त एएस रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सबसे ऊपर है, देश की सुरक्षा सबसे अहंम है और देश के लिए काम करने का जज्बा सभी राजनीतिक दलों से अधिक है। इससे प्रभावित होकर मैं परिवार सहित भाजपा में शामिल हो रहा हूं और भविष्य में जो भी जि मेदारी दी जायेगी उसका ईमानदारी से निवाह करूंगा। कर्नल सेवानिवृत्त आर एस रावत ने भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुये कहा कि इतने ऊंचे दर्जे की सोच रखने वाली दुनिया में कोई दूसरी राजनीतिक पार्टी नहीं है। मैं पार्टी द्वारा राष्ट्र के प्रति किये जा रहे कार्यों से बेहद प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में परिवार सहित शामिल हुआ हूं और जीवन भर पार्टी की सेवा करता रहूंगा।