महापौर अवतार सिंह ने नालों से गाद निकालने के दिए निर्देश


नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के महापौर अवतार सिंह ने सोमवार को नागरिक सुविधाएं का जायजा लेने के लिए मदनपुर डबास क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नरेला वार्ड समिति के अध्यक्ष सुनित चौहान दिल्ली विकास प्रधिकारण में सदय व निगम पार्षद जयेंद्र डबास, निगम पार्षद ज्योति रछौया, पूर्व निगम पार्षद चतर सिंह रछौया, मुख्य अभियंता आरके गुप्ता, क्षेत्रीय उपायुक्त मिलिंद महादेव डुंबरे व निगम के अन्य वरिष्ट अधिकारी उपस्थित थे। महापौर अवतार सिंह ने क्षेत्र के दो निगम प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान देखा की शौचालयों की स्थिति अच्छी नहीं थी इस के साथ ही वाटर कूलर भी कार्य नहीं कर रहे थे। महापौर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द शौचालयों और वाटर कूलर की मरमत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्र हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। इस के साथ ही महापौर ने अधिकारियों को विद्यालयों की चारदीवारी को ऊंचा उठाने और सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में नालों के निरीक्षण के दौरान महापौर अवतार सिंह ने देखा की नालों से गाद अभी तक नहीं निकाली गई है। उन्होंने अधिकारियों को नालों से गाद निकालने के शेष कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए नहीं तो संबंधिक कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ स त कार्रवाई कि जाएगी। नरेला क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान महापौर ने खाली पड़ी जमीन पर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा पड़ा मिला। जिसे देख कर महापौर ने अधिकारियों को क्षेत्र को जल्द से जल्द साफ करने के निर्देश दिए। इस के साथ ही महापौर ने पाया की ऑटो टिपर भी सही अवस्था में नहीं थे, जिस के लिए उन्होंने अधिकारिंयो को जल्द से जल्ज ठिक करवाने के निर्देश दिए। महापौर अवतार सिंह ने स्थानीय लोगों से वादा किया कि क्षेत्र में पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए निगम कि ओर से 10,000 पौधे और1100 तुलसी के पौधे क्षेत्रीय कार्यालय को दिए जाएंगे। उन्होंने निवासियों को नवनिर्मित नक्षत्र वाटिका और इसके विभिन्न लाभों के बारे में बताया जिसका लाभ वे उठा सकते हैं।