केजरीवाल सरकार की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय : श्याम जाजू



नई दिल्ली,  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक रूबी यादव की अध्यक्षता में शनिवार को डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सांस्कृतिक महोत्सव के साथ-साथ संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में सिख प्रकोष्ठ ने गुरूद्वारा शीशगंज पर और अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा की अध्यक्षता में पटेल नगर विधानसभा में संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत समाज के सभी वर्ग के लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। 


इन कार्यक्रमों को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर पी सिहं, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं सदस्यता अभियान प्रमुख व महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने संबोधित किया। भारत की कला व सांस्कृतिक सभ्यता की झलक के प्रस्तुतिकरण के अलावा भारतीय संस्कृति को किस प्रकार आगे बढ़ाया जाये यह कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, राजेश भाटिया, विधायक अनिल बाजपेयी, प्रदेश सदस्यता सह-प्रमुख हर्ष मल्होत्रा, पूर्व महापौर आदेश गुप्ता, सिख प्रकोष्ठ के प्रभारी कुलविंदर सिंह बंटी, संयोजक कुलदीप सिंह, सह-संयोजक मनमोहन सिंह एवं कुंवलजीत सिंह धीर उपस्थित थे। विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। 


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि पार्टी से जुड़े सभी नेता व कार्यकर्ता पूरी लगन से सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ रहे हैं। संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में इसलिये भी बेहद महत्वपूर्ण है कि 6 महीने के बाद विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए यह निश्चत हो गया है कि केजरीवाल सरकार की दिल्ली की सत्ता से विदाई तय है। सभी जिला, मंडल के अतिरिक्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग एवं प्रकल्प की ओर से पूरी दिल्ली में संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरमोत्कर्ष पर है। 
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में आज भारतीय संस्कृति के दर्शन हुए जिसे मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। भारतीय संस्कृति में मेरा जन्म हुआ और कला के क्षेत्र से मैंने जीवीका कमाने के साथ साथ प्रसिद्धि पाई है जिसके लिए मैं भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर गर्व महसूस करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कला व संस्कृति के संरक्षण के लिए अनेकों योजनाएं चलाने के साथ-साथ सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजनाएं बनाई जिसमें गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से सरकारी अनुदान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठे वादे कर उनका विश्वास मत प्राप्त किया और 54 महीने के अपने कार्यकाल में हर दिन जनता के साथ विश्वासधात किया है। दिल्ली के लोगों ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानतें जब्त करवाकर यह संदेश दिया है कि झूठ की बुनियाद पर विकास के सपने दिखाना केवल फेरब है। जनता भाजपा की ओर आशा की नजरों से देख रही है और हमें इस अवसर का लाभ सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रहा है। 





राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें राष्ट्रवादी विचारधारा के सभी लोगों का स्वागत होता है, चाहे वो समाज के किसी भी वर्ग से आते हो। धर्म, जाति-पंथ, समुदाय से ऊपर उठकर सभी के साथ मिलकर सबका साथ सबका विकास सबके विश्ववास के साथ करना ही भाजपा के अन्तयोदय की परिकल्पना है। सदस्यता अभियान के अन्तर्गत शीशगंज में 343 लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने के साथ-साथ सिख समुदाय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये कामों की जानकारी देना भी हमरा उद्देश्य है। दिल्ली की जनता नकारात्मकता से घिरी आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली की सत्ता से बाहर करने के लिए कितनी आतुर है इसकी जानकारी भी सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रही है। 
प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि बूथ पर काम करना और समाज के सभी वर्गों के विशिष्ट प्रभाव वालें लोगों के साथ साथ पहली बार मतदाता बनने जा रहे लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराने पर विशेष ध्यान देते हुए सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में काम करना है। कमजोर बूथ पर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। हर बूथ पर पांच पेड़ लगाकर एक पंचवटी तैयार करें जो नये भारत के निर्माण में अपनी मुख्य भूमिका निभायेगा। अभियान अपने चरम पर है इसलिए लक्ष्य को निकट पाकर हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। सदस्यता अभियान के दौरान क्षेत्र में की गई आपकी मेहनत आपको दिल्ली विधानसभा चुनावों का सकारात्मक परिणाम देगी। 
सदस्यता अभियान प्रमुख व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि दिल्ली सदस्यता अभियान में एक रिकार्ड कायम करेगी, ऐसा मेरा विश्वास है। दिल्ली में सभी धर्म जाति वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं और समय से पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा। दिल्ली के कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के कारण हमने लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की और अब दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत का वहीं इतिहास दोहराकर हम दिल्ली की सत्ता में अपना बनवास खत्म करने के साथ साथ नाकामपंथियों को दिल्ली की सत्ता से उखाड़ फेकने का काम करेंगे। 



  1.