जेटली के स्वास्थ्य लाभ हेतु महामृत्युंजय यज्ञ एवं शिव अभिषेक



नई दिल्ली, 01 जुलाई भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना हेतु इंद्रप्रस्थ संजीवनी के अध्यक्ष डॉ. संजीव अरोड़ा 'गंगापुत्र' के नेतृत्व में सोमवार को श्री सनातन धर्म मंदिर नारायणा विहार में महामृत्युंजय यज्ञ एवं शिव अभिषेक किया गया। इस मौके पर संस्था की महासचिव रश्मि मल्होत्रा समेत योगेश चौधरी, संजीव गुप्ता, लल्लन शाह, पंकज कंवर, दिनेश चौहान, रमेशचंद्र शर्मा, रमन जैन, संजय सिंह, विकास शाह, उपकार सिंह, डॉ. बलजिंदर सिंह, रिषभ त्यागी आदि सदस्यों ने भी इस यज्ञ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर 11 श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने जाप एवं पूजा अर्चना करवाई। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया एवं अरुण जेटली की कुशल स्वास्थ्य की कामना के लिए माला जाप किए। इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली महापौर सुनीता कांगड़ा, उत्तरी दिल्ली स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सरदार आर.पी.सिंह, दक्षिणी दिल्ली पूर्व महापौर नरेंद्र चावला, स्वामी शैलेशानंद महाराज व धर्मगुरू आचार्य रामगोपाल शुक्ला ने उपस्थित होकर जेटली के स्वास्थ्य के लिए मनोकामना की। इस मौके पर अरुण जेटली के परिवारजन भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. अरोड़ा ने कहा कि अरुण जेटली के कुशल स्वास्थ्य के लिए गंगाजल से शिव अभिषेक किया व एक लाख आठ हजार महामृत्युंजय जाप किए गए। कहते हैं शिव भोले हैं व प्रसन्न होने पर दीर्घ आयु का आशीर्वाद देते हैं। इसी कामना से आज का ये कार्यक्रम जेटली के लिए रखा गया। दक्षिणी दिल्ली की महापौर सुनीता कांगड़ा ने कहा कि हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने अत्यंत कुशलता के साथ वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि जेटली जल्द-से-जल्द स्वस्थ को सक्रिय राजनीति में वापसी करें और हमारे जैसे कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करें।