हिंसा की हमारे धर्म में कोई जगह नहीं : हंसराज हंस


नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस मंगलवार को दिल्ली के हौजकाजी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। इस कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश के महामंत्री राजेश भाटिया एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा उपस्थित थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम अमन व शांति चाहने वाले लोग हैं। आपसी भाईचारे के साथ यहां कई वर्षों से हिन्दू-मुस्लिम भाई मिलजुल कर रह रहे है। कुछ असमाजिक तत्वों ने मन्दिर को छतिग्रस्त कर अमन व प्रेम के सौहार्द को खण्डित करने का प्रयास किया है। इस घटना में जिन षडयन्त्रकारियों का हाथ है उनके खिलाफ हम सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। मन्दिर हमारी आस्था का केन्द्र है और किसी को भी मन्दिर को खण्डित नहीं करने दिये जायेंगे। यह एक बहुत बडी साजिश है जिसके पीछे का मकसद लोगों को धर्म के नाम पर लढाने का था। ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो इस बात को हम सभी को अपने आपसी प्रेम से साबित करना होगा। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और जल्द ही गुनहगार जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली के लोगों की शांति को भंग करने के लिए एक बहुत बडा षडयन्त्र रचा गया था जिसे आपसी भाईचारे से लोगों ने सुलझा लिया है। ऐसी घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाये वह कम है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए हमें सजग रहना जरूरी है। नकारात्मक विचारों पर सकारात्मकता की विजय हुई है, लोग मिलजुल कर अब शांति से एक साथ रहेगें ऐसी मेरी आशा है। हिंसा की हमारे धर्मों मे कोई जगह नहीं है



शोभा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद और गायक हंस राज हंस का फोन चोरी हो गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है