संपूर्णा संस्थापिका डॉ. शोभा विजेंद्र के साथ लुटियंस जोन क्षेत्र में हुई लूटपाट


नई दिल्ली, 24 जून सम्पूर्णा संस्थापिका अध्यक्षा डॉ. शोभा विजेंद्र सुबह 10:15 बजे जब अपने पंडारा पार्क स्थित निवास से निकलकर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंची तो कुछ बदमाश लोगों ने स्कूटी पर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जब तक उनके इरादों का पता चलता उन्होंने गाड़ी के बोनट पर कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ फेंक दिया। जिसके बाद अपनी जान बचने के लिए डॉ. शोभा विजेन्द्र, उनका सहयोगी और ड्राईवर गाडी रोककर गाडी से बाहर निकल गये। इसी दौरान बदमाशों ने बैग चुराने की घटना को अंजाम दे दिया। इसके तुरंत बाद डॉ. शोभा विजेंद्र और उनके सहयोगी ने पुलिस को घटना की सूचना दी और शिकायत दर्ज करवाई।


डॉ. शोभा विजेंद्र ने अपने साथ घाटी इस घटना के बाद फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है कि दिल्ली का दिल "लुटियंस जोन" क्षेत्र नई दिल्ली मेट्रोपोलिटन काउंसिल के द्वारा संचलित होता है और जिसके अध्यक्ष स्वयं अरविन्द केजरीवाल हैं, में दिल्ली सरकार ने पिछ्ले साढ़े चार वर्षों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए। क्या केजरीवाल जी अपने 2015 के चुनावी वायदे भूल गए हैं। पूरी दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा की बात करने वाली दिल्ली सरकार साढ़े चार वर्षों में नई दिल्ली क्षेत्र को भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं कर पाई।


डॉ. शोभा विजेन्द्र ने कहा कि जब केजरीवाल जी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे तो फ्री मेट्रो के झूठे सपने क्यों दिखा रहे हैं। अब महिलाएं के लिए घर से निकलना ही खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में केजरीवाल जी दिल्ली में महिला सुरक्षा और फ्री वाई-फाई देने जैसे ही फ़्री मेट्रो का झूठा सपना बेचने के कोशिश में लगे हैं जबकि वास्तविकता यह है कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा जिसमें सामाजिक, आर्थिक व शारिरिक सुरक्षा की बात होती है से मुख्यमंत्री केजरीवाल का कोई लेना-देना नहीं है।


डॉ. शोभा विजेंद्र ने कहा कि प्रत्येक चुनाव से 6 महीने पहले केजरीवाल जी अपने सपने बेचना शुरू कर देते हैं। पिछले साढ़े चार साल के उनके कार्यकाल को देखकर दिल्ली की जनता जान चुकी है कि केजरीवाल जी के सभी वादे खोखले और केवल उनके मन की कल्पनाएं होती हैं जिनको पूरी करने का उनका कोई इरादा नहीं होता। यही वजह है कि दिल्ली की जनता ने लोकसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी को धूल-चटाई। अब आने वाले चुनाव में भी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर केजरीवाल के द्वारा दिखाए गए झूठे वायदों का जवाब जरुर देगी।