डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलता है


रोहिणी वार्ड संख्या 24 से निगम पार्शद श्री विनोद महेन्द्रू जी ने अपने वार्ड में मलेरिया और डेंगू से बचाव एवं इसके रोकथाम के उदेष्य से लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन सैक्टर-16 मंगल बाजार रोड़, एफ-2 के पार्क में किया। इस कार्य़क्रम में डाॅo जितेन्द्र कुमार उप-स्वास्थ्य अधिकारी, श्री प्रिंस सहरावत मलेरिया अधिकारी व स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवेश वाही, श्री अनिल शर्मा पूर्व चेयरमैन रोहिणी जोन, श्री वी.के.शर्मा मंडल अध्यक्ष व प्रीति बहन जी जिला मंत्री, मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए।
डाॅo जितेन्द्र कुमार जी ने कार्यक्रम आरम्भ में मलेरिया एवं डेगू से बचाव के तरीके बताए। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। इसलिए अपने आस-पास, घरों में, छत पर, आदि स्थनों पर पानी जमा न होने दे। टंकियों को खुला न छोडे़ इसका विशेष ध्यान रखना है। श्री प्रवेश वाही ने कहा हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना है। निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए इलाज से ज्यादा अच्छा उपाय बचाव है। उन्होनें कहा कि स्वास्थ सबसे बड़ा घन है। हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिये और डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए वे सभी तरीके अपनाने चाहिये जो हम अपना सकते हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी सुधीर धनकड़, मंडल महामंत्री विनय त्यागी, सुषील बंसी, परविन्द्र सिंह, महेश गुप्ता, आर.एन.दयाल, पवन टंडन, विपुल काड़पाल, राजेन्द्रजी, दलीप मलिक, विकास आहुजा, विनोद गर्ग, नसीम मलिक, अजीत अग्रवाल, देवेन्द्र तायल, श्रीमती मीनाक्षी जी अनेक महिला कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित रही। अंत में सभी ने कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों द्वारा दी गई जानकारी पर उनका आभार व्यक्त किया।