आरएसएस दिल्ली प्रांत की बैठक में हुए कई सांगठनिक बदलाव


नई दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की दिल्ली प्रांत इकाई में बड़े बदलाव हुए हैं। इसके तहत प्रौढ़ और विद्यार्थी इकाई के प्रमुख अब कार्यवाह नहीं बल्कि कार्यप्रमुख कहे जाएंगे। इसके अलावा दो सह प्रांत कार्यवाह भी बनाए गए हैं। यह दायित्व अनिल और राजेश को सौंपा गया है। प्रांत प्रचार प्रमुख का दायित्व रितेश को दिया गया है। अब तक यह दायित्व राजीव तुली संभाल रहे थे। पिछले दो दिनों के मंथन के बाद ये नई जि मेदारियां तय की गई हैं।
जानकारी के मुताबिक रौशन और दयानंद को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उनके स्थान पर अनिल और राजेश को सह प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तम को प्रांत प्रौढ़ कार्य प्रमुख और हेम सिंह को सह प्रांत प्रौढ़ कार्य प्रमुख बनाया गया है। सतीश को प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख और हरीश को सह प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख, मुकेश को प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और नवीन को सह प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख बनाया गया है। अशोक त्यागी को प्रांत संपर्क प्रमुख और रितेश को प्रांत प्रचार प्रमुख बनाया गया है। पवन को सह प्रांत महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख और कमल को प्रांत गौसेवा प्रमुख बनाया गया है।सुनील को प्रांत सह परिवार प्रबोधन प्रमुख, चंद्र प्रकाश को प्रांत पर्यावरण प्रमुख और जय कुमार को सह पर्यावरण प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।
जगत को केशवपुरम का विभाग सह कार्यवाह, संजय को रामकृष्णपुरम का विभाग कार्यवाह, अजय प्रताप को विभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख, दीप नारायण को सीमा जागरण मंच, डॉ. सतीश मखीजा को झंडेवालान का विभाग संघचालक और महावीर कोझंडेवालान का सह विभाग कार्यवाह बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि संघस्थान (शाखा लगने का स्थान) पर संघचालक और कार्यवाह प्रणाम का अधिकारी होता है। संघ की प्रत्येक जिला, विभाग एवं प्रांत कार्यकारिणी में कार्यवाह, सहकार्यवाह, संघचालक, सह-संघचालक का दायित्व कार्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा विभिन्न इकाइयों की कार्यकारिणी में शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, सेवा, स पर्क एवं प्रचार प्रमुख का दायित्व भी होता है। जैसे- जिला शारीरिक प्रमुख, विभाग शारीरिक प्रमुख, प्रांत शारीरिक प्रमुख इत्यादि।
https://www.facebook.com/groups/163672400845133/