रोहिणी में चली ताबड़तोड़ गोलियां


रोहिणी इलाके में शुक्रवार रात कार सवार बदमाशों ने कार से जा रहे खेड़ा खुर्द गांव निवासी मनीष मान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, दर्जनभर गोलियां चलने से इलाके में दहशत है। वहां काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस गैंगवार की आशंका से इंकार नहीं कर रही है। केएन काटजू मागे थाना पुलिस ने हत्या की । कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे रोहिणी सेक्टर-11 के सुखदेव कॉलेज के पास होंडा सिटी कार चालक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जाकर देखा तो उसे चार गोलियां लगी थीं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार पर गोलियों के दर्जनभर निशान पाए गए। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। जांच में पता चला कि मनीष नीरज बवानिया के करीबी परवेज मान का रिश्तेदार है। उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शाम को वह कार से जा रहा था। एक कार में आए तीन-चार बदमाशों ने उसकी कार को ओवरटेक किया और अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मनीष की कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई। पुलिस को कपिल उर्फ कालू गैंग के बदमाशों पर शक है।