महात्‍मा गांधी को 'पाकिस्तानी राष्ट्रपिता' कहने वाले नेता को भाजपा ने किया सस्पेंड


मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने महात्‍मा गांधी पर विवादित बयान देकर अपनी पार्टी के लिए एक नई मुसीबत खड़ी कर दी है। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर विपक्षी पार्टियां इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। हालांकि, भाजपा ने अनिल सौमित्र पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया है। इससे पहले साध्वी प्रज्ञा और अनंत हेगड़े, नाथूराम गोडसे-महात्मा गांधी पर विवादित बयान देकर फंस चुके हैं।


फेसबुक पोस्‍ट में किया राष्‍ट्रपति का अपमान



अनिल सौमित्र ने शुक्रवार सुबह अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा, 'राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक।' हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में महात्मा गांधी तो नहीं लिखा, लेकिन संकेत साफ थे। भारत ही नहीं पूरे विश्‍व में महात्‍मा गांधी को राष्‍ट्रपति के रूप में जाना जाता है। ऐसे में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों को भाजपा पर निशाना साधने का एक मौका मिल गया है।