आप विधायक भाजपा में शामिल


चुनाव से ऐन पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी बुरी खबर है। पार्टी का एक विधायक उनका साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
गांधी नगर से आप विधायक अनिल वाजपेयी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है। अनिल ने बताया कि पार्टी में मुझे कई बार अपमानित किया गया।


यहां तक कि खुद केजरीवाल कई बार विधायकों को गधा और टुच्चा तक कह देते हैं। अनिल ने आगे कहा कि विधायक गधा और टुच्चा जैसे शब्द सुनने के लिए पार्टी में नहीं आए हैं। मैं आप में घुटन महसूस कर रहा था इसलिए मैंने पार्टी छोड़ दी है।
उन्होंने कहा कि पार्टी अपने सिद्धांत से भटक गई है और मेरी ही तरह अन्य विधायक भी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।


अनिल ने दावा किया कि इमामों की तनख्वाह मुस्लिम वोट पाने के लिए बढ़ाई गई है। उन्होंने ये भी कहा कि विधायकों को खरीदने का आरोप भी बेबुनियाद है।