शीला दीक्षित ने आंबेडकर जयंती पर काटा केक


नई दिल्ली, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने रविवार को संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश मुख्यालय पर केक काटा। सभी ने आंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी। पार्टी नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा, कांग्रेस आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों और पिछड़ों को आगे लाने का काम किया है। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एस.सी. विभाग चैयरमेन सुनील कुमार ने किया।


इस दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा शीला दीक्षित और एस.सी. विभाग के चैयरमेन सुनील कुमार के अलावा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलौठिया, कांग्रेस कमेटी के सचिव तरुण कुमार, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार मंगतराम सिंघल, डॉ. किरण वालिया, डॉ. योगानन्द शास्त्री, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत गोस्वामी, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोछड़ और प्रवक्ता हरनाम सिंह, पूर्व विधायक दयानन्द चंदेला, देवली के पूर्व विधायक अरविन्दर सिंह लवली, प्रहलाद सिंह साहनी, निगम पार्षद प्ररेणा सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश चौहान, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, ए.आर. जोशी और दिनेश कुमार, राज कुमार इंदौरिया, जे.पी. पंवार, बीना बालगुहेर, अंकित चांवरिया, सूरज बाल्मीकि, राजेन्द्र मेवाती, मनोज वेद, रवि कुमार सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।