युगों युगों से होता आया है नारी शक्ति का सम्मान नारी से ही है सृष्टि: बिपिन बिहारी सिंह


नई दिल्ली, रफी मार्ग स्थित कंस्टीटूशन क्लब के स्पीकर हॉल में गीता जयंती समारोह समिति द्वारा नारी शक्ति सम्मान 2019 कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समिति के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर बिपिन बिहारी सिंह, सांसद शशिकला, निदेशक सूचना विभाग नगर निगम योगेंद्र सिंह मान उपस्थित रहे।


आयोजित समारोह में उपस्थित सभी अतिथिगण ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को समिति की ओर से शाल, नारी शक्ति प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाटी ने कहा कि नारी सम्मान के लिए संस्था गत कई वर्षों से कार्यक्रम कराती आ रही है और आगे भी कराती रहेगी। नारी सम्मान से समाज का सशक्तिकरण होता है और कोई भी क्षेत्र नारी के बिना अधूरा हैद्य


पूर्वी दिल्ली नगर निगम महपौर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि नारी तो जगत जननी है, नारी ना होती तो ये संसार ना होता। सांसद शशिकला ने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है समाज में फैली हर एक उस बुराई को दूर करने में महिलाएं मुख्य भूमिका निभा सकती है जो आज महिलाओं के प्रति फैली हुई हैं।


इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में शिक्षा क्षेत्र से गरिमा सिंह, अनुकृति जैन, मीनाक्षी शर्मा, गायत्री देवी, पत्रकारिता क्षेत्र से सिमरन सोढ़ी, मानसी मिश्रा, कोमल शर्मा, वंदना सिंह, रितू राणा, पूनम शर्मा, विनीता यादव, अपर्णा दीक्षित, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. रूबी बंसल, डॉ. संगीता चैधरी, डॉ. रीमा सहगल, डॉ. निरुपमा गोयल, पुलिस क्षेत्र से सीमा भाटी, प्रतिमा शर्मा, समाजसेवी मणि बंसल, सोम्या सैनी, रेखा गुप्ता खेल जगत से उर्वशी, बैंकिंग से आलोका, सपना, व्यापार से कला अययर, कला संस्कृति से आंचल, हरमीत, अलीशा, सुरभि शर्मा, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से मंजरी जोशी को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर सरंक्षक भगवत रस्तोगी, ललित गर्ग, महामंत्री पूजा चैहान, विपिन कपूर, यशोदा भाटी, सीए आरती चैहान, कैलाश गुप्ता, रंजीत कुमार, प्रदीप भटनागर, रणवीर जादोन आदि मौजूद रहे।