उप-महापौर ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए


नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के उप महापौर राजेश लावड़िया ने आज पूर्व महापौर सुश्री प्रीति अग्रवाल के साथ वार्ड 57 रोहिणी सेक्टर 18 क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त, आर.एस. मीणा, उपायुक्त रोहिणी क्षेत्र, सुश्री वेदिता रेड्डी व निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।



उप-महापौर राजेश लावड़िया ने वार्ड 57 के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के ढलावों और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ्ता अभियान को सफल बनाने तथा अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस के साथ ही उन्होनें विद्यालय में निगम द्वारा उपल्बध सभी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप महापौर राजेश लावड़िया ने अधिकारियों को कहा कि वे निगम स्कूलों में बच्चो के लिए पीने का पानी तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें।