निगम पार्षद-विनोद महेन्द्रू ने सैक्टर-16 रोहिणी में किये ताबडतोड़ उद्घाटन


रोहिणी जोन के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 24 एन रोहिणी ए, से भाजपा के निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू ने क्षेत्र में विकास कार्यो की श्रंखला में सैक्टर 16 ब्लाक आई स्थित पार्क के वाॅक-वे, ब्लाक जी-8 में गलियों के कार्य प्रारम्भ होने व जी-5 स्थित डीडीए मार्किट में फर्श बनने के कार्यो का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय निवासियों के अलावा मंडल के पदाधिकारी साथ रहे।
विनोद महेन्द्रू से स्थानीय निवासियों ने इन कार्यो की मांग की थी। अपने क्षेत्र की जनता की मागों को पूरा करते हुए उन्होनें आज उपरोक्त कार्यों का उद्घाटन किया और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निवारण ही मेरा प्रथम लक्ष्य व कर्तव्य है। मैं आगे भी स्थानीय निवासियों और क्षेत्रा के विकास के लिए कार्य करता रहॅूगा।



उद्घाटन समारोह में बंटी राणा प्रधान ब्लाक-आई-6, मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व प्रधान कविता चौधरी महेश गुप्ता, आर.एन.दयाल, मंडल महामंत्राी विनय त्यागी, कंवर सिंह, विकास आहुजा, जी-8 ब्लाक प्रमुख विनोद गर्ग, उमेश मिततल, नरेश मिततल, सुशील बंसी, पवन टंडन, राजेन्द्र कुमार , दीपक मलिक, एवं स्थानीय निवासियांे ने भाग लिया व अंत में अपने लोकप्रिय निगम पार्षद का फुलमाला पहनाकर हार्दिक धन्यवाद किया।