महिलाओं के नाम फ्रीडम अवार्ड्स सम्मान


नई दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज एवं बुद्धा एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से लगभग 2000 महिला प्रतिनिधियों ने रॉयल पेपर बैंक्वेट हॉल, पीरागढ़ी, नई दिल्ली पर विशाल सम्मलेन में भाग लिया और अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। फ्रीडम अवार्ड्स के अंतर्गत पूरे देश से लगभग 60 महिलाओं को उनके अपने क्षेत्र में किये गए अद्वितीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।


बुद्धा एजुकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कहा कि भारत जबतक विकसित देशों की श्रेणी में नही जबतक कि महिलाओं की भागेदारी बढती नही है। भारत में महिलाओं का कुल घरेलु सकल उत्पाद में 17 फीसदी योगदान है, जो बहुत कम है। जहाँ तक लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट है वह भी बेहद निराशाजनक है, सन 2004 में 35 फीसदी हुआ करता था जो घटकर 25 फीसदी हो गया अतः हर क्षेत्र में चिंताजनक स्थिति दिखाई पड़ती है।