इंडिया गेट पर फेस योगा का आयोजन


नई दिल्ली, आज योग गुरू मानसी गुलाटी, सचिव - मानसवाणी ट्रस्ट ने एक अनोखे योग कार्यक्रम का आयोजन इंडिया गेट, नई दिल्ली पर होगा। यह अनोखा कार्यक्रम इसलिए कहा जा सकता है कि मानसी गुलाटी जी देश में प्रथम योगाचार्या हैं, जिन्होंने चेहरा योग (फेसियल योग) को विकसित किया है। फेसियल योग न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी फैलने लगा है। इन्होंने अब तक 22 राज्यपालों के साथ इस योग को किया है और इनके योग का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर समय-समय पर प्रसारित होता रहता है। इस योग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी, नाईजेरिया घाना के डिप्टी एम्बेसडर बर्किनो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर-पश्चिमी दिल्ली सांसद डॉ. उदित राज के नेतृत्व में किया गया।


यह योग कार्यक्रम भाईचारा और बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है। मानसी गुलाटी जी सोचती हैं कि योग के माध्यम से सर्वधर्म संभाव को प्रोत्साहित किया जा सकता है। जब से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है, तब से भारत का सम्मान बढ़ा है। अब न केवल भारत में इसकी प्रतिष्ठा और सम्मान है, बल्कि दुनिया के कई देशों में है। विशिष्ट व्यक्ति जब ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं तब मिशन को फैलाने में आसानी हो जाती है। मानसी गुलाटी जी ने कहा कि इस कार्यक्रम में न केवल अध्यात्मिक क्षेत्र से बल्कि राजनीतिक और नौकरशाही के विशिष्ट व्यक्ति इसमें भाग लेने की सहमति दे चुके हैं। स्वामी वेदांती महाराज जी का अध्यात्म की दुनिया में बड़ा नाम है।