दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली निर्वाचन आयोग ने कहा


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ दिल्ली निर्वाचन आयोग ने अपनी कमर कस ली है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि 12 मई को चुनाव के लिए हमारी तैयारी पूरी है। राजधानी की 7 लोकसभा में एक साथ चुनाव के लिए 16 अप्रैल को नॉमिनेशन के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। उन्होंने बताया कि 12 मई को छठे चरण में दिल्ली की सातों नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 18 जनवरी तक दिल्ली में 13695291 वोटर थे, जो अब बढ़कर 13998141 करोड़ हो गए हैं, और अभी तक 90,000 फॉर्म अभी ऐड होने हैं। उधर, इस वक्त दिल्ली में 7661680 पुरुष वोटर हैं, जबिक 6235814 महिला मतदाता हैं, वहीं 647 थर्ड जेंडर हैं। इसमें 18-19 वर्ष के 155000 से ज्यादा वोटर हैं। रणबीर सिंह ने बताया कि लोग फॉर्म 6 तुरंत भरे तो 23 अप्रैल तक भी नए वोट बन सकते हैं। इसके बाद रोल फ्रीज हो जाएगा। वहीं, चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने सी विजल नाम से एक मोबाइल ऐप बनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह का कहना है कि इस ऐप को कोई भी डाउनलोई कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से आदर्श आचार सहिता जनवरी 2019 तक 18 साल पूरे कर चुके युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए हमने टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा को ब्रांड अम्बेसडर बनाया है18 साल के युवाओं से तकरीबन 1 लाख फॉर्म अभी तक मिले हैं। वोटर हेल्पलाइन ऐप से अप्लाई किया जा का उल्लंघन का फोटो या वीडियो बनाकर भेजा जा सकता है। 10 15 मिनट में हमारा फ्लाइंग स्क्विड्वहां पहुंचेगा। इसके लिए हमने 210 फ्लाइंग स्क्विड बनाए हैं। वहीं, किसी व्यक्ति द्वारा किसी वीडिया या फोटो भेजने के बाद 100 मिनट के अंदर आरओ को उसे डिस्पले करना होगा। सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि 2014 में मत फीसदी 65.05 था, इस बार इसके बढ़ने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 124 लोकेशन में 10 से ज्यादा पोलिंग बूथ हैं। सभी लोकेशन की फिजिकल वेरिफिकेशन करा ली गई है। पीने का पानी शौचालय फर्नीचर की व्यवस्था करा ली गई है। पहली बार महिला बूथ भी बनाए जाएंगे। वहीं, 425 क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन हैं। रणबीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के विज्ञापन पर भी हमारे एक्सपर्ट की नजर रहेगी। इसके लिए हमने एक्सपर्ट रखे हैं। वहीं, इस बार एक लोकसभा उम्मीदवार 40 लाख से 70 लाख खर्च कर सकता है। यहां बताया कि चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों चुनाव में कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान की अधिसूचना 18 मार्च को जारी की जाएगी।