दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा में जलाया भाजपा का घोषणा पत्र


 



नई दिल्ली, राजेन्द्र नगर ,शुक्रवार 15 मार्च को राजेंद्रनगर विधानसभा में आज माननीय विधायक श्री विजेन्द्र गर्ग के साथ आम आफ्मी पार्टी राजेन्द्र नगर की पूरी टीम ने भाजपा का 2014 चुनाव का मैनिफिसटो विधायक दफ्तर के बाहर जलाया,जिसमें दिल्ली की जनता से वादा किया था कि अगर दिल्ली के भाजपा सांसद जीते और केंद्र में सरकार बनी तो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।लेकिन 2014 में सरकार बनने के बाद और दिल्ली में सातों भाजपा सांसद जीतने के बाद मोदी जी दिल्ली की जनता से किये वादे से मुकर गए।इसलिए झूठ का पुलिंदा भाजपा का मेनिफिस्टो आग के हवाले किया गया।विधानसभा अध्यक्ष स.चरनजीत सिंह ग्रोवर,विधानसभा संगठन मंत्री स.चन्तर सिंह नागपाल और राजेंद्र नगर विधानसभा के लोकसभा प्रत्याशी प्रतिनधि सन्दीप भारद्वाज भी इस अवसर पर मौजूद थे।
नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने हेतु शुरू किए आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा का 2014 लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र दहन कार्यक्रम का आयोजन किया।
जैसा कि आम आदमी पार्टी एक लंबे समय से दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग कर रही है। इस संबंध में पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक सभी प्रकार के संभव प्रयास किए। देश की सत्ता में आसीन भाजपा को भी पत्र लिखकर दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग की, एवं विपक्ष में बैठी कांग्रेस को पत्र लिखकर भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने में सहयोग की मांग की, परंतु कहीं से कोई सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आए।


आम आदमी पार्टी ने कई बार प्रेस वार्ता के माध्यम से भी भाजपा के पूर्व में रहे नेताओं द्वारा दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की, की गई मांग का खुलासा जनता के सामने किया, और वर्तमान की भाजपा को उनका हवाला देकर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की। परंतु वर्तमान की भाजपा दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की बात से पूर्ण रूप से मुंह फेर कर खड़ी हो गई है।


अंततः पार्टी ने तय किया कि जिस तरह से तेलंगाना के लोगों ने संघर्ष करके अपने लिए अलग राज्य लिया, जिस प्रकार से उत्तराखंड के लोगों ने संघर्ष कर अपने लिए अलग राज्य लिया, अब दिल्ली के लोग भी दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे और दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा लेकर रहेंगे।


उसी श्रंखला में आम आदमी पार्टी ने तय किया कि दिल्ली में रहने वाले हर व्यक्ति को भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र के झूठ से रूबरू कराया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के इस झूट का करारा जवाब देने की अपील भी की जाएगी।


आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा का 2014 लोकसभा का मेनिफेस्टो दहन कार्यक्रम का आयोजन रखा था। दिल्ली की 70 विधानसभाओं में आज भाजपा का घोषणा पत्र जलाया गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशियों ने भी अपनी अपनी लोकसभा की एक विधानसभा में इस घोषणापत्र जलाओ आंदोलन का नेतृत्व किया।


आप लोकसभा प्रत्याशियों द्वारा घोषणा पत्र को जलाने के कार्यक्रम की सूची निम्न प्रकार से रही....


1- उत्तर-पश्चिमी लोकसभा के बवाना विधानसभा, शाहबाद डेरी में विधायक कार्यालय पर हुआ घोषणा पत्र दहन,


2- उत्तर-पूर्वी लोकसभा के घोंडा विधानसभा में लोकसभा प्रत्याशी के कार्यालय, यमुना विहार में हुआ घोषणा पत्र दहन,



3- पूर्वी दिल्ली लोकसभा के लक्ष्मी नगर विधानसभा में विधायक कार्यालय पर हुआ घोषणा पत्र दहन,



4- नई दिल्ली लोकसभा के नई दिल्ली विधानसभा में सरोजिनी नगर इलाके में हुआ घोषणा पत्र दहन,


5- चाँदनी चैक लोकसभा के सदर बाजार विधानसभा में शास्त्री मूर्ति चैक पर हुआ घोषणा पत्र दहन,


6- दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के छतरपुर विधानसभा में शिवाल्या रोड़, प्राइमरी स्कूल के पास हुआ घोषणा पत्र दहन


पूर्ण राज्य आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 17 मार्च 2019 को आम आदमी पार्टी दिल्ली के 272 वार्डों में करेगी घोषणा पत्र दहन कार्यक्रम का आयोजन।