अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पांच ब्रम्हनायिकाओं को किया सम्मानित


नई दिल्ली, इन्द्रप्रस्थ चांदनी चैक ब्राम्हण सभा (पंजी) के तत्वाधान में लाला लक्ष्मी नारायण धर्मशाला, फतेहपुरी पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पांच ब्रम्हनायिकाओं को समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सभा के अध्यक्ष पं विजय शर्मा की अध्यक्षता में कालकापीठ के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूतजी महाराज मुख्य अतिथि थे। महंत अवधूत ने कहा, कि मातृ शक्ति का सम्मान सिर्फ एक दिन करने से कुछ नहीं होगा बल्कि प्रतिदिन सबसे पहले नारी शक्ति का सम्मान होना चाहिए। क्यूंकि माता-पिता बहन, पत्नी, बेटी ही संपूर्ण संसार की रचना करती है। सभा के अध्यक्ष पं विजय शर्मा ने कहा, कि समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सभा की ब्रम्हनायिकाएं पूजा शर्मा, किरण त्रिपाठी, लक्ष्मी देवी शर्मा, वीना शर्मा, राधा शर्मा आदि को सम्मानित किया गया। सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों पं प्रेमशंकर शर्मा, पं. मथुरा प्रसाद शर्मा, भारत भूषण शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज रत्न, सुरेंद्र शर्मा रामशरण शर्मा, डीके भार्गव, सुरेंद्र संड, दलीप जेटली, प्रकाश चंद शर्मा, जितेंद्र शर्मा विपिन शर्मा, राम अवतार शर्मा, उमेश शर्मा सुभाष शर्मा, संजय भारद्वाज, ललित मोहन शर्मा, रमेश वशिष्ठ, राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, विनोद शर्मा, राजीव गोस्वामी सहित सैकडों पदाधिकारी मौजूद थे।