समाज को सक्षम बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति भरे अपना टैक्स: तिलक राज कटारिया


शालीमार बाग के एई ब्लॉक स्थित नेता सदन कार्यालय पर संपत्तिकर माफी योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए कैंप का आयोजन किया। कैंप उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन तिलक राज कटारिया की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा संपत्ति पर लगे ब्याज और जुर्माने को माफ करने के लिए अपना आवेदन भरा। बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा यह दूसरा साल है जब लोगों को बड़ी राहत देने के लिए इस प्रकार के कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आवेदक 2004 से लेकर 2019 तक के सभी अपने जुर्माने व ब्याज को माफ करवा सकता है। बशर्ते उसे अपने सभी किश्त एक मुश्त में पूरा करना होगा। इस मौके पर तिलक राज कटारिया ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन कई बार जानकारी के अभाव के चलते लोगों को लाभ नहीं मिल पाता। जिस कारण वह इस प्रकार की योजनाओं से वंचित रह जाते है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी निगम संपत्तिकर माफी योजना लेकर आया था। परन्तु बहुत से लोग इसका लाभ नहीं उठा सके। इसलिए इस बार हमने यह फैसला लिया कि पहले लोगों को इसकी जानकारी दी जाये और इससे मिलने वाले लाभो से लोगों को अवगत कराया जाये। इस दौरान श्री कटारिया ने सभी लोगों से समय पर अपना कर जमा कराने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि समाज का साफ, स्वच्छ और स्मृद्ध बनाने के लिए सरकार टैक्स एकत्रित करती है, ताकि उन पैसों को लोगों के विकास कार्य में लगाया जा सके। हम सभी समाज को सक्षम बनता हुआ तो सभी देखना चाहते है। परन्तु जब सहयोग की बारी आती है तो हर कोई इससे बचने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि सरकार के चाहने मात्र से समाज नहीं बदल सकता। समाज को बदलने के लिए जनभागीदारी भी बहुत जरूरी है। इस अवसर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों को टैक्स भरने के लिए प्रेरित