राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस की हुई बैठक


नई दिल्ली, चन्दर विहार पार्क वार्ड न. 218 में राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक शाखा शाहदरा दक्षिणी क्षेत्रके द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की गई और संगठन में नयी नियुक्तियों भी की गई। सभा में विशेष तौर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चंदेल व पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष राकेश वैद को बुलाया गया इस सभा में सैकड़ों निगम कर्मचारियों शमिल रहे साथ ही जोन के महामंत्री, प्रभारी, कार्यवाहक अध्यक्ष व संगठन मंत्री की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर पूर्वी दिल्ली के कार्यवाहक अध्यक्ष विरेन्द्र हांडा, चन्दरभान चंदेल, विजय पारचा, सुदेश खड़ालिया, सुमित कल्याण, बनारसी सूद, सी.एल गागड़ा, रामेश्वर चिड़ालिया, नरेश पारचा, विनोद सूद, रमेश गहलोत, अनुज, संदीप रजौरा, माया, राजरानी, लोकेन्द्र, अशोक जीनवाल, कर्मबीर जीनवाल, पाल पारचा, नवीन, राजपाल, आदि सैकड़ों की संख्या में निगम कर्मचारी मौजूद रहे।