मंगोल पूरी में महिला ने लिफ्ट लेकर कार चालक की सोने की चैन लूटी


किसी चौराहे पर कोई महिला लिफ्ट मांगते हुए रुकने का इशारा करे, तो जरा सोच-समझकर अपनी गाड़ी को ब्रेक लगाएं। हो सकता है कि जिस महिला को लिफ्ट देने के लिए आप गाड़ी रोकें, वह आपके गले की चेन, लैपटॉप या कोई दूसरा कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाए।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है
मंगोलपुरी में एक महिला ने अपनी सहेली के साथ कार चालक से लिफ्ट लेकर चालक की सोने की चैन लूट ली। पुलिस ने पीड़ित चालक के बयान पर दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित कर्मवीर परिवार के साथ लाडपुर इलाके में रहता है। वह मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फायर स्टेशन नौकरी करता है। रविवार को वह डयूटी खत्म करने के बाद अपनी सफेद रंग की सेंट्रो कार से घर की तरफ जा रहा था। पुष्पांजलि एंक्लेव पहुंचने पर अचानक रोड साईड से उसकी कार के आगे दो महिलाएं आ गई। दोनों ने हाथ जोडकर उसकी कार रूकवा ली। पूछने पर एक महिला ने कहा कि मेरा बच्चा काफी ज्यादा बिमार है। उसे अस्पताल ले जाना है। कोई अस्पताल जाने को तैयार नहीं हो रहा है। कृपया करके आप लिफ्ट दे दो। कर्मवीर ने दोनों महिलाओं को देखकर पिछली सीट पर बैठा लिया। उनमें से एक महिला रो भी रही थी। पीतमपुरा पुलिस लाईन के पास अचानक एक महिला ने कहा कि भईया जी कार रोक दो हम यहां से चले जाएंगे। सडक किनारे कार को रोक दिया। दोनों महिलाएं उसका धन्यवाद और एक हल्की सी मुस्कुराहट देकर चली गई। कुछ आगे चलने पर उसे कुछ आभास हुआ कि महिलाओं ने कुछ गड़बड़ की। जेब में हाथ डाला तो पर्स भी था। उसके रखे हजारों रुपये भी पर्स में रखे हुए थे। पास ही पड़ा मोबाइल फोन भी था। इस बीच उसने जब अपना चेहरा कार में लगे शीशे में देखा। वह दंग रह गया। उसकी गले की सोने की चेन नहीं थी। उसने तुरंत कार में चेन तलाशने की कोशिश की,चेन नहीं मिली। उसको महिलाओं पर शक हुआ। जिनको देखने के लिए वह वापिस उसी जगह पर आया। जहां पर महिलाओं को छोड़ा था। महिलाएं वहां पर नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दोनों महिलाओं की उम्र 30 से 35 साल के बीच रही होगी। उन्होंने अच्छे कपड़े पहने हुए थे। उनके पास से गोद में बच्चा भी था। जो सो रहा था। दोनों महिलाओं के आंखों में आंसू देखकर उसने महिलाओं की मदद की थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि दोनों महिलाएं इस तरह से लिफ्ट लेकर लूट लिया करती हैं।