मैं अपने समस्त कांग्रेस के पुराने साथियों का तहे दिल से कांग्रेस में स्वागत करती हूँः शीला दीक्षित


नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पूर्व विधायक शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चै0 भागवीर और बबली नागर, दिल्ली कांग्रेस पूर्व सचिव इन्द्राज पहलवान, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमार प्रेमी, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा योगेन्द्र अवाना और शकील खान का कांग्रेस में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर उन्हें कांग्रेस में शामिल किया और कहा कि मैं अपने समस्त कांग्रेस के पुराने साथियों का तहे दिल से कांग्रेस में स्वागत करती हूँ, यकीनन इनके सहयोग से दिल्ली में कांग्रेस को और मजबूती प्राप्त होगी और हम सब मिलकर साम्प्रदायिकता के खिलाफ दिल्ली की जनता के लिए कार्य करेंगे।


पूर्व विधायक शीशपाल, पूर्व निगम पार्षद चै0 भागवीर और बबली नागर, युवा कांग्रेस के बदरपुर विधानसभा योगेन्द्र अवाना व शकील खान ने जनता दल यूनाईटेड से, प्रेम कुमार प्रेमी, इन्द्राज पहलवान भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की नीतियों मे विश्वास जताते हुए आज सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय एनएसयूआई ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर हर्ष चैधरी अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे।


चै0 शीशपाल ने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर अकेली ऐसी पार्टी है जो साम्प्रदायिक ताकतों से लड़़ रही है। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं अपने साथियों के साथ कांग्रेस की विचार धारा से जुड़े रहे है। कांग्रेस की नीतियों में अटूट विश्वास और राहुल गांधी जी का कुशल नेतृत्व ने हमें प्रेरित किया और हम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।


शीला दीक्षित ने सभी नेताओं का आव्हान किया कि आप कांग्रेस की नीतियों का घर-घर जाकर प्रचार करें और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी के संदेशां व कांग्रेस के कार्यक्रमों को दिल्लीवासियों तक पहुॅचाऐं।