महात्मा गांधी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान: शीला दीक्षित


नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में सोमवार को हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदी दिवस पर महात्मा गांधी के चित्र पर गोलियां चलाये जाने के खिलाफ बापू की समाधी राजघाट पर धरना दिया। सभी नेताओं ने गांधी के सम्मान में मौन रखा. गांधी अपमान के विरोध में सभी ने कलाई पर काला कपड़ा बांध रखा था. इस दौरान राजघाट पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भी मौजूदगी रही. कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिनपर लिखा था- महात्मा गांधी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तानंबर


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि महात्मा गांधी के हत्यारों के वंशजों ने एक बार फिर पूरे देश को विश्व के सम्मुख शर्मसार कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के शासन काल में घटित इस कुकृत्य से आज पूरा देश आक्रोशित है जिसके खिलाफ आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा इसकी घोर भर्त्सना करते हुए विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे है।


उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक भाजपा के शासन में इस प्रकार की शर्मनाक घटना देश कभी भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। कांग्रेस समस्त देशवासियों की मन की भावनाओं को समझती है और उनके आक्रोश की आवाज बनकर हम यहां धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी का अपमान, सदमे में सारा हिन्दुस्तान, बापू के सीने पे वार, चुप क्यों है मोदी सरकार आदि नारे लगा रहे थे। शीला दीक्षित ने कहा कि हम दुखी मन से बापू के समक्ष शर्मिन्दा हैं और प्रण करते हैं कि सकारात्मक गांधीवादी सोच के साथ, जनता के साथ मिलकर, सबके सहयोग से इस विघटनकारी, षड्यंत्री, अमानवीय केन्द्र सरकार को सत्ता से बाहर कर अपने बापू के अपमान का बदला लेकर रहेंगे।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में प्रदेश प्रभारी पीसी चाको, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ, देवेन्द्र यादव और राजेश लिलौथिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, पूर्व मंत्री मगतराम सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, डॉ. योगानन्द शास्त्री, डॉ. नरेन्द्र नाथ, किरण वालिया, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, हरी किशन जिदंल, मदन खोरवाल, विरेन्द्र कसाना, ओमदत यादव, राजेश चैहान, कैलाश जैन, ए.आर.जोशी, प्रदीप शर्मा, इन्द्रजीत सिंह, विष्णु अग्रवाल, गुरचरण सिंह, दिनेश कुमार व सभी पूर्व विधायक व सभी ब्लाक अध्यक्ष, हजारों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ साधारण दिल्लीवासी भी सम्मिलित रहे।