लोकसभा चुनाव में जनता दिलाएगी सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत: दिलीप पाण्डेय


गोकुलपुरी विधानसभा में 80 लाख की लागत से विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ


नई दिल्ली, दिल्ली की जनता को समर्पित दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार लगातार विकास कार्यों पर बेहतरीन काम कर रही है। विकास की इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय विधायक फतेह सिंह और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय द्वारा गोकुलपुरी विधानसभा के हर्ष विहार थाना 33 फुटा रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ 80 लाख रुपये की लागत से किया गया। इसके अलावा गोकुलपुरी विधानसभा के अमर कॉलोनी, मंडोली एक्सटेंशन, इंद्रा विहार, नंद नगरी, हर्ष विहार, सबोली गांव, जोरीपुर, हरीजन बस्ती में 55 करोड़ रुपये की लागत से गली, नाली और सीवर डालने का काम चालू है।


इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पाण्डेय ने कहा कि, दिल्ली के नागरिकों ने 2014 में सातों संसदीय सीटें भाजपा को दी थी। लेकिन सातों सांसदों ने जनता का कोई काम नहीं किया। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों का श्रेय लेने के लिए भाजपा सांसदों द्वारा हास्यास्पद कोशिशें की जाती हैं।


उन्होंने कहा कि, हमारा इलाके उतना ही अच्छा होता है जितना अच्छा हमारा सियासी फैसला होता है। हमने 2015 के अंदर एक सियासी फैसला लिया, अरविंद केजरीवाल पर विश्वास किया यकिन का कदम बढ़ा और पिछले साढ़े तीन सालों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर बदलकर रख दिया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की जनता ने मन बना लिया है कि सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीताना है। क्योंकि भाजपा के सातों सांसदों ने आज तक अपने क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। जब-जब दिल्ली की जनता को सांसदों की जरूरत महसूस हुई, भाजपा के सांसद मुंह में दही जमाकर बैठ गए। केजरीवाल सरकार ने जो कहा वो काम को करके भी दिखाया है। दिल्ली के नागरिक 2019 के लोकसभा चुनाव में इस बार अपना ऐसा सांसद चुनेंगे, जो जनता का काम करें।


इस मौके पर विधानसभा संगठन मंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, मुनेश रानी विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग, अखिलेश जिलाअध्यक्ष पूर्वांचल विंग, विशाल पंडित विधानसभा अध्यक्ष युथविंग, योगेश गुप्ता और रोशन लाल सागर जी मौजूद रहें।