दक्षिणी निगम में त्रिदिवसीय विज्ञान मेले एवं अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन


नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के चारों क्षेत्रों में त्रिदिवसीय विज्ञान मेला एवं अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। निगम प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान एवं उनके उतकृष्ट कार्यों के लिए प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व विद्यालय के अन्य सहयोगियों को पुरस्कृत करता है। निगम के चारों क्षेत्रों से प्रत्येक वर्ष पुरस्कार हेतु विभिन्न प्रधानाचार्यों, शिक्षकों व विद्यालय के अन्य सहयोगियों को चयनित किया जाता है साथ ही वार्षिक समारोह के रूप में प्रत्येक क्षेत्र में त्रिदिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया जाता है।


पश्चिमी क्षेत्र में यह आयोजन निगम विद्यालय बी ब्लाक जनकपुरी में किया गया। इसका उद्घाटन महापौर नरेन्द्र चावला ने किया, उन्होंने कहा कि विज्ञान मेलों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। व विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि दक्षिणी निगम के सभी विद्यालयों में नर्सरी और कक्षा प्रथम के एक एक सेक्शन में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दिये जाने के पीछे निगम की यही सोच है कि विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास किया जाए। इस अवसर पर पश्चिमी जोन के अध्यक्ष कैलाश सांकला, शिक्षा समिति की उपाध्यक्षा सुमन डागर और निगम के अन्य पार्षदगण तथा अधिकारी भी उपस्थित थें।



शिक्षा समिति की अध्यक्षा नंदिनी शर्मा ने बताया कि इस मेले में लगभग 150 निगम विद्यालय ने भाग लिया जिन्होंने विज्ञान, तकनीकी, समाजिक विज्ञान, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं इत्यादि पर विभिन्न क्षेत्रों के माडल प्रदर्शित किये। इसके अतिरिक्त चार बेहतरीन विद्यालयों को भी सम्मान से नवाजा गया। विज्ञान मेले में बच्चों ने हस्तकला, अतुल्य भारत, डिजिटल इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान पर बच्चों ने बेहतरीन माडलों को प्रस्तुत किया। विभिन्न विद्यालय के विधार्थियों ने मेले में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त शिक्षक भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समारोह की सराहना की। मेले में बच्चों ने चार्ट, चित्रों एवं विभिन्न तरह के नक्शों का प्रदर्शन किया।