दक्षिण जोन के कई वार्ड में बड़ा सफाई अभियान


नई दिल्ली, दक्षिणी जोन के कई वार्डों में आज व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। वसंत कुंज, महरौली, समेत कई वार्डों में बड़ी संख्या में लोगों ने सफाई अभियान में भाग लिया। लाडो सराय वार्ड में विशेष रूप से वार्ड समिति की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी जोशी ने अभियान में भाग लेने वाले लोगों और सफाई कर्मचारियों का नेतृत्व किया। उन्होंने न केवल सड़कों, गलियों से कचरा उठाया बल्कि स्वयं झाडू लगाकर गंदे इलाकों को साफ किया। अभियान के दौरान लोगों में बेहद उल्लास देखा गया।इस अवसर पर श्रीमती जोशी ने कहा कि दिल्ली के वातावरण को स्वास्थ्य के अनुकूल बनाने के लिए स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। उन्हांेने कहा कि द.दि.न.नि स्वच्छता कार्य में तेजी लाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों में अगर जनता का सहयोग और कोशिशें साथ दंे तो द.दि.न.नि के समूचे क्षेत्र को सबसे अधिक स्वच्छ बनाया जा सकता है।


Advertising