बिजली, पानी, स्कूल जैसी मुलभूत सुविधाएंज देने में दिल्ली सरकार पूरी तरह विफल: मनोज तिवारी


-भाजपा में शामिल हुए समाजसेवी संजीव झा

नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार सम्मेलन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह की उपस्थिती में बदरपुर मोलड़बन्द के नेता व समाजसेवी संजीव झा सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मीडिया विभाग के प्रमुख अशोक गोयल देवराहा, पूर्वांचल मोर्चा उपाध्यक्ष अमरनाथ झा, राहुल रंजन एवं महामंत्री शरत झा उपस्थित थे।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तिवारी ने कहा कि आज भाजपा में बड़ी संख्या में आप लोगों का शामिल होना अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि दिल्ली में देश के दूर-दराज के क्षेत्रों से आये हुए लोग काफी बड़ी संख्या में रहते है जिनकी सफलता में हमारी सफलता है और उनकी समस्या दिल्ली की समस्या है। पूर्वाचल समाज कई टूकड़ो में बटां हुआ है जब इनकी जरूरत पड़ती है तो विभिन्न दल उन्हें अपने सियासी लाभ के लिए इस्तेमाल कर लेते है लेकिन इस समाज की समस्याओं का अन्त कभी हुआ नहीं है। बिजली पानी स्कूल जैसी मुलभूत सुविधाओं देने में दिल्ली सरकार विफल साबित हुई है। जहां लोग बड़ी संख्या में रहते है वहां बिजली की उचित व्यवस्था भी दिल्ली सरकार नहीं कर पाई है। चुनाव के समय सभी पार्टीयां पूर्वाचल समाज को गुमराह करने के लिए योजना बनाकर इनके मतों का दुरूपयोग करती है।


श्री तिवारी ने कहा कि 15 साल दिल्ली में कांग्रेस की सरकार रही लेकिन दिल्ली की जनता की समस्या जस की तस वैसी ही बनी रही उनका कोई समाधान नहीं किया गया। दिल्ली की सत्ता में अब चार वर्षों से एक झूठ का दुष्प्रचार करने वाली पार्टी बैठी हुई है जिसने दिल्ली की जनता के हितों के लिए एक भी कार्य नहीं किया है। दिल्ली के लोगों का दिल बड़ा है उसने यहां समाज के सभी वर्गों को आश्रय दिया है। लोग यहां दूर दराज से आकर 50 गज 100 गज जमीन पर घर बना अपना गुजर बसर करते है लेकिन यहां कि सरकार ने कभी उनकी खून पसीने की कमाई से ली गई जमीनों को नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया और अनधिकृत कॉलोनियों की संख्या दिल्ली में बढ़ती गई। तिवारी ने कहा कि आज दिल्ली भाजपा में बदरपुर मोलड़बन्द के लोकप्रिय नेता संजीव झा अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। हम उनका हृदय से पार्टी में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि संजीव झा व उनके सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः 2019 में प्रधानमंत्री बनाने व उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाने का कार्य करेंगे।


मनीष सिंह ने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोगों से वोट हासिल कर तमाम पार्टीयां दिल्ली की सत्ता पर सभी काबिज हुई लेकिन उनके अधिकारों की लड़ाई व उन्हें आगे समग्र विकास के लिए किसी भी दल ने नहीं सोचा। भाजपा ने पूर्वांचल की लोगों के मान सम्मान को बढ़ाते हुए पहली बार किसी पार्टी ने पूर्वांचल के किसी व्यक्ति को दिल्ली का नेतृत्व दिया। अब समय आ गया है कि पूर्वाचल समाज देश व दिल्ली के विकास के लिए एकजूट होकर यह संकल्प ले कि वह 2019 में दिल्ली की सातों सीटे जीतकर देश की सत्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुनः पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनाये। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल मोर्चा द्वारा दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगांे को जोड़ने की एक मुहिम दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में चलाई जा रही है जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न संगठनों को भाजपा के साथ जोड़कर आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनायेंगे।

संजीव झा ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है अन्य सभी पार्टियों में परिवारवाद वंशवाद की जड़ व्याप्त है, लेकिन केवल भाजपा ही कार्यकर्ताओं की पार्टी है। सम्पूर्ण पूर्वाचल समाज के गर्व मनोज तिवारी ने दिल्ली के विकास के लिए जो कदम उठाया है वह हम सभी के बीच एक उद्दाहरण स्वरूप है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी केवल झूठ का दुष्प्रचार कर पूर्वाचल समाज को गुमराह करने का कार्य कर रही है। हम सभी को एकजूटता के साथ आम आदमी पार्टी के झूठ को दिल्ली की जनता के सामने रखना होगा। प्रधानमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को दिल्ली के घर घर तक ले जाना।देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में पुनः प्रधानमंत्री देखना चाहता है और इसके लिए हम तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प लेकर क्षेत्र में जाएंगे।