अस्पताल कर्मचारियों ने शुरू की ठेकेदार प्रथा के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल


नई दिल्ली, मंगोलपूरी स्तिथ संजय गांधी अस्पताल के सामने मंगलावर को अस्पताल कर्मचारियों ने ठेकेदार प्रथा के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कर्मचारियों की पिछले 4 महीने की तंखा नहीं दी गई और इनको ठेकेदारों ने निकल दिया।


जानकारी के अनुसार संजय गांधी अस्पताल के निकाले हुए 76 कर्मचारी ओर रोहिणी के बाबा अम्बेडकर अस्पताल के कर्मचारी मिलकर ठेकेदार प्रथा के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इनका आरोप हैं कि सैकड़ों कर्मचारियों की 4 महीने की तंखा नहीं दी गई और इनको ठेकेदारों ने निकल दिया, जिसके विरोध में दिल्ली सरकार से गुहार लगाते रहे पर किसी ने इनकी गुहार नहीं सुनी। वहीं इनके समर्थन में पूर्व कांग्रेसी नेता शबनम रियाज ने हर तरह से मदद व साथ देने का भरोसा दिलाया। साथ ही मंगोलपुरी की कांग्रेसी नेता राजकुमारी ने इनके समर्थन में जाकर हर तरह से साथ देकर इनको न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया।