20 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक विधान के साथ सम्पन्न


नई दिल्ली, आदर्श विवाह समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक विधान के अनुसार सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समिति के प्रेरणास्त्रोत व भाजपा दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम गर्ग ने कहा कि कन्यादान महादान है, सभी दानों में यह दान सर्वोत्तम है। इस दान के महत्व को जब मानव समझ लेता है तो उसके जीवन के सभी उद्देश्य सार्थक हो जाते हैं, बेटी मां-बाप की ही नही पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। बेटी चाहे किसी की भी हो, वह भगवती देवी का ही स्वरूप होती है। ऐसी शक्ति स्वरूपाओं की सेवा का पुण्यलाभ प्रतिवर्ष विवाह समिति को मिलता है।



इस अवसर पर विशेषरूप से पधारे केन्द्रीय मन्त्री हर्षवर्धन ने कहा कि सभी नवदम्पतियों से आग्रह किया कि सात वचनों के अतिरिक्त आठवां वचन भी अवश्य लें कि अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सेवा व सम्मान करेंगे तथा आदर्श विवाह समिति के सौजन्य से आज नवदम्पतियों ने गृहस्थाश्रम में प्रवेश किया है उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।


समस्त वैवाहिक कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान के साथ महाराजा अग्रसेन भवन, फेज-1 अशोक विहार में सम्पन्न हुआ। आतिथ्यार्थ प्रान्त प्रचारक हरीश, संगठन महामन्त्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधानसभा विजेन्द्र गुप्ता, उत्तरी दिल्ली महापौर, सतेन्द्र सिंह। समिति द्वारा सभी वर-वधुओं को जीवनोपयोगी घरेलु सामान भेंटस्वरूप उपहार में दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन सतीश गर्ग ने किया।


आयोजन समिति के अध्यक्ष अरूण बंसल ने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शुभकामनाए दी और नव दमपतियों को उनके सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशिर्वाद दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समिति के द्वारा विवाह समारोह में उपस्थित अतिथियों के लिए प्रतिभोज की व्यवस्था की गई थी। समिति के महामंत्री श्री अशोक गर्ग ने समिति के पदाधिकारियों अजय गोयल, ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गोयनका, अनिल यादव, रमेश बंसल, विजय बंसल, गीता सचदेवा, सीता गुप्ता, सुमेधा गर्ग, ऊषा गोयल, बालकिशन गुप्ता, वीपी गर्ग, आदि का विशेष आभार प्रकट किया।