विश्व युवा केन्द्र ने किया अपूर्व ओम को सम्मानित


नई दिल्ली, आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विश्व युवा केन्द्र ने संयुक्त राष्ट्र एवं यूनेस्को में युवाओं की आवाज एवं वक्ता, भारतीय राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित अपूर्व ओम (बधिर) जिनकी कलाकृति अन्तराष्ट्रीय न्यायालय, यूनेस्को, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, जनेवा, सुप्रीम कोर्ट एवं अन्य जगहों पर प्रतिष्ठित हैं, को सम्मानित किया। अपूर्व ओम का कहना है कि जैसे सात समुद्र एवं सप्ताह के सात दिन अकाट्य सत्य है। उसी तरह से निम्नलिखित इनके सात बिन्दुओं पर अगर सरकार युवाओं के लिए कार्य करें तो भारत के युवा विश्व में सर्वश्रेष्ठ हो सकते है। साथ ही इन युवाओं की वजह से भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है।