विजेन्द्र गुप्ता ने सैक्टर-16 रोहिणी में किया वरिष्ठ नागरिकों हेतु मनोरंजन केन्द्र का उद्द्याटन


रोहिणी सैक्टर-16 ब्लाक डी में वरिश्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया मनोरंजन केन्द्र जिसका उद्द्याटन विजेन्द्र गुप्ता विधायक व नेता प्रतिपक्ष दिल्ली विधान सभा ने निवर्तमान स्थायी समिति अध्यक्ष प्रवेष वाही व वार्ड-24 रोहिणी से निगम पार्षद विनोद महेन्द्रू की अध्यक्षता में किया।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अभियांत्रिक विभाग खण्ड़-प्रथम रोहिणी क्षेत्र द्वारा निर्मित इस मनोरंजन केन्द्र की अनुमानित लागत रू 13.25 लाख है। प्रवेश वाही ने कहाॅ मेरे द्वारा अधुरे रहे विकास कार्याें को श्री विनोद महेन्द्रू जी अपने अथक प्रयासों से पूरे कर रहे है। इसी श्रंखला में वरिश्ठ नागरिकों हेतु बनाये गये इस मनोरंजन केन्द्र की सराहना करते हुए प्रवेश वाही ने विनोद महेन्द्रू को हार्दिक बधाई दी।
विनोद महेन्द्रू ने कहाॅ आगे भविष्य में वरिश्ठ नागरिकों हेतु और भी ऐसे मनोरंजन केन्द्रों का निर्माण करवायेगे अंत में विनोद महेन्द्रू ने समारोह में आये सभी गणमान्य अतिथियों व विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। समारोह में आयें सभी वरिश्ठ नागरिकों व रेजीडेन्ट वैलफेयर एसोसियेषन के पदाधिकारियों ने अपने पार्शद द्वारा इस कार्य हेतु ह्दय से आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में एस.एन.शर्मा, जिला महिलामोर्चा मंत्री प्रीति बहन, मंडल अध्यक्ष वी.के.शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष आर.एन.दयाल, गुलशन अरोड़ा, महेश गुप्ता, महामंत्री विनय त्यागी, दिनेश सिंह महामंत्री पूर्वाचल प्रकोष्ठ, दिनेश शर्मा, पवन टंडन बूथ संयोजक, विधानसभा प्रभारी सुधीर धनकड़, सविता कादयान, योगेश राजपूत मंडल मंत्री, एस.पी.भार्गव शहरी केन्द्र प्रमुख, मंडल युवार्मोचा अध्यक्ष अविनाश आहुजा, निर्मल सिंह खोखर, राजेन्द्रजी, सौरभ गुलाटी, दीपक अरोड़ा, प्रीति मारवा, दिलीप कुमार मलिक, याचना अरोड़ा, शंकर सिंह तोमर, पवन टंडन, आशु मालिक, विजयलक्ष्मी, सत्यनारायण गर्ग, मनीषा, अनिल, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, दिनेश मक्कड़ आदि अनेक कार्यकर्ताओं व जन-समूह उपस्थित रहा जिन्होनें अपने क्षेत्रीय पार्षद का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।