विजय गोयल ने किया एच.एस. फुल्का को सम्मानित


नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने लोक अभियान के साथ अपने आवास पर लोक अभियान अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया। 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने वाले वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता एच.एस. फुल्का को केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने विशेष रूप से समान्नित किया।


इस मौके पर फुल्का ने कहा कि सम्मान से ज्यादा मैं यहां अपने दोस्तों के बीच उस लड़ाई का जश्न मानाने आया हूं जो मैंने 3 दशक तक लड़ी थी और इस सम्मान के लिए मैं गोयल जी को धन्यवाद देता हूं। गोयल ने कहा कि वरिष्ठ वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता एच.एस. फुल्का नें 1984 के दंगा पीड़ित सिखों के लिए जो लड़ाई लड़ी वह सराहनीय है।


केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि विजय गोयल अविवादित रूप से दिल्ली के सबसे अधिक लोकप्रिय और कर्मठ नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और देश की सेवा लगे विजय गोयल को यह संस्कार उनके परिवार तथा पार्टी से विरासत में प्राप्त हुए हैं। गोयल ने बताया कि इस अवार्ड कार्यक्रममें उन भारतियों कोसम्मानित गया जो प्रधानमंत्री मोदी जी की योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि अभियान पर काम कर रहे हैं।