उत्तरायणी तथा मकरायनी पर्व की तैयारियों को लेकर की बैठक


नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के महापौर, बिपिन बिहारी सिंह ने उत्तराखंड के मुख्य पर्व उत्तरायणी तथा मकरायनी के उपलक्ष्य में की जाने वाली तैयारियों के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय में निगम अधिकारियों तथा उत्तराखंड से संबंधित प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस मौके पर निगम पार्षद बीर सिंह पवांर भी उपस्थित थे।


पूर्वी दिल्ली के महापौर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति सभ्यता एवं संस्कार की जननी है जो स्वयं में विभिन्नता समाहित किए है। उन्होने कहा कि पर्व विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने के कार्य करते हैं। महापौर ने कहा कि 14 और 15 जनवरी को मनाये जाने वाले उत्तरायणी एवं मकरायनी पर्व को लकर निगम द्वारा विशेष व्यवस्था की जायेगी जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या ना हो। महापौर ने निगम अधिकारियों को साफ सफाई के विशेष निर्देश भी दिये।