ठगबंधन से ज्यादा कुछ नहीं है सपा-बसपा गठबंधन: राजा वर्मा


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कही बात
-कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश


नोएडा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चैधरी राजा वर्मा अपने किसी परिचित को जेपी हॉस्पिटल में देखने आए हुए थे उसके बाद मोर्चा के जिला कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी, किसानों के मुद्दों से लेकर कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया और कहा कि प्रदेश हुए सपा-बसपा गठबंधन से घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह ठग बंधन ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वार सवर्ण आरक्षण के फैसले का भी खुलकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। इसके अतिरिक्त किसानों को लेकर कहा कि दूसरी पार्टियों की सरकारें किसानों के मुद्दों को लेकर हमेशा ही हवाबाजी करती रही हैं, जबकि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब किसानों के हित तमाम कार्य किए गए हैं। सरकार किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। श्री वर्मा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश मंत्री महेश अवाना के आवास पर ली। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता जनपद में गत 10 जनवरी से चलाए गए किसान कुंभ, ग्राम पंचायत अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क साध रहे हैं। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 10 फरवरी तक चलेगा। वहां पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, हरेंद्र नागर, वीरेंद्र अवाना, मनोज चैहान, मनमोहन चैहान, जगदीश शर्मा, सत्यपाल अवाना, अशोक यादव, राजकुमार, बलराज मनोज, प्रधान मुकेश गुप्ता, गुलाब प्रजापति, तेजपाल, गौतम शर्मा और कुलदीप अवाना उपस्थित रहे।