स्वच्छ सर्वेक्षण का उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित


नई दिल्ली, स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के काम में महत्वपूर्ण योगदान के लिये 5 पर्यावरण निरीक्षकों और तीन सहायक पर्यावरण निरीक्षकों को आज पश्चिमी जोन में आयोजित समारोह में पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। समारोह को अपर आयुक्त उमेश त्यागी ने संबोधित किया और कर्मचारियो को पुरस्कार प्रदान किये। जोन वार्ड समिति के अध्यक्ष कैलाश सांकला और उपायुक्त अमन गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किये। तीनों अतिथियों ने कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। सम्मानित किये गये निरीक्षक और उप निरीक्षक हैं-दया राम, जसपाल सिंह, इन्द्र जीत, आर के विमल,हरीश, ईश्वर सिंह, सुरेन्द्र, राजेश भारद्वाज, संजय यादव, सुनील और बलवंत। निगम मुख्यालय. में स्वच्छता एप में प्राप्त शिकायतों के तुरंत समाधान के लिये 3 डेटा इंटरी ऑपरेटर उजमा, मोहित कुमार तथा विशाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। ये मुख्यालय में कार्यरत हैं।