सोनिया और राहुल ने विपक्ष की रैली के लिए शुभकामनाएं भेजी: खड़गे


कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस की ओर से आयोजित विपक्ष की रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ नेता नेता मल्लिकार्जु्न खड़गे ने शनिवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने इस रैली के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। रैली में सोनिया गांधी का संदेश पढ़ते हुए खड़गे ने कहा कि देश पर संकट है और किसानों एवं मछुआरे बहुत परेशानी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नीत सरकार में भारत की आर्थिक एवं राजनीतिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है तथा आगामी लोकसभा चुनाव देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए होंगे। खड़गे ने कहा, जब तक विपक्ष एकजुट नहीं हो जाता तब तक हमें मोदी और शाह को लोकतंत्र और देश के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कुचलते देखते रहना होगा।