श्री कृष्ण मंदिर में आयोजित राम कथा ज्ञान में सीता हरण की कथा सुनाई


नई दिल्ली, गणेश नगर-2 स्तिथ कृष्ण मंदिर में शकरपुर सनातन धर्मसभा द्वारा आयोजित रामचरित मानस कथा ज्ञान के सातवें दिन रविवार को सीता हरण की कथा का सुन्दर वर्णन कथाव्यास आचार्य त्रिभुवन महाराज जी काशी वालेकी सुन्दर वाणी में किया गया। आज की कथा में रावण द्वारा सीता हरण की कथा के साथ ही राम लक्ष्मण विलाप, जटायु वध, बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक आदि संवाद की कथा का भी सुन्दर वर्णन कथा के माध्यम से किया गया। आज की कथा में मंदिर के पुजारी पंडित गिरधारी लाल गोस्वामी, विजय कुमार शर्मा, रामेश्वर तिवारी, जेपी शर्मा, श्याम सुंदर रेलन, अशोक शर्मा, रमाकांत पांडेय, मंटू राय, देवेंद्र सिंह नेगी, रविकांत पराशर, प्रभाकर मिश्रा, केके त्यागी, ओम प्रकाश भारद्वाज, वीर सिंह नेगी, उमेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने आज की कथा का आनंद लिया।