शीला दीक्षित ने गणतंत्र दिवस पर दिल्लीवासियों को दी शुभकामनाऐं


नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने 70 गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। शीला दीक्षित ने सभी दिल्लीवासियों विशेषकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाऐं दी। ध्वजारोहण में कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य संगठक सुनील कुमार सहित सेवादल कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में पूर्व विधायक, निगम पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


शीला दीक्षित ने कहा कि यह झंडा हमें कुर्बानियों की याद दिलाता है। इस झंडे की आन-बान और शान क लिए आजादी से पूर्व हमारे स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। आज हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते है और उन्हें नमन करते है। महात्मा गांधी के आव्हान पर आजादी से पूर्व झंडा अनेक कुर्बानियों का गवाह रहा है, आज प्रदेश कार्यालय में झंडा फहराते हुए मैं गर्व महसूस कर रही हूं।


ध्वजारोहण कार्यक्रम में शीला दीक्षित के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष हारुन यूसूफ और राजेश लिलौथिया, पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी, प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार कोचर, रोहित मनचंदा, जिला अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान, मदन खोरवाल, दिनेश कुमार, हरी किशन जिन्दल, राजेश चैहान, प्रदीप शर्मा और मुख्य रुप से मौजूद थे।