शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह को लेकर हुई बैठक


नई दिल्ली, दिल्ली महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि नव नियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह के लिए दिल्ली का जनता उत्साहित है। उन्होंने सोमवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 16 जनवरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित के पदग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर दिल्ली की जनता उत्साहित है और बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में लोग शामिल होने वाले हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि इस आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक को पूर्व मंत्री मंगतरात सिंघल, रमाकांत गोस्वामी, डॉ नरेन्द्र नाथ, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, पूर्व निगम पार्षद रोहित मनचंदा और योगेश मलिक ने सम्बोधित किया व तैयारियों पर चर्चा की।